फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यापारी लापता

Thu, 20 Oct 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
व्यापारी लापता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यापारी की सकुशल बरामदगी को लेकर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया। नगर के मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी संदीप सिंघल उर्फ सोनू गढ़-मेरठ मार्ग पर जूतों की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


संदीप के पिता किशनलाल ने बताया कि बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान बंद होने पर वह घर पर ही था। दोपहर करीब एक बजे बाहर चला गया। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी सोनू का कोई सुराग नहीं लग सका।

बृहस्पतिवार शाम व्यापारी एकत्र होकर गढ़ कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर व्यापारी की बरामदगी की मांग की है। व्यापारी नेता मूलचंद सिंघल और कमल त्यागी का कहना है कि नगर से लगभग दो वर्ष पहले भी व्यापारी के बेटे समेत दो किशोर लापता हो चुके हैं,
विज्ञापन


वहीं पूर्व विदेश सेवा अधिकारी का भी एक सप्ताह से अधिक समय से कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस-प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। व्यापारियों ने संदीप सिंघल की जल्द सकुशल बरामदगी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस दौरान रामअवतार गर्ग, अनिल रस्तोगी, ब्रजभूषण गर्ग, फराहीम प्रधान, अरूण त्यागी, दीपांशु दीक्षित, भवानी शंकर, अमल गोयल, दुर्गा प्रसाद, संजय चावला, घनश्याम दास अरोड़ा समेत दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर समरजीत सिंह ने बताया कि व्यापारी के पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए व्यापारी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें