ब्रजघाट गंगा पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई कैंटर और कार की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद हाइवे पर दो घंटों तक जाम लगा रहा।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल कराया। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे गजरौला की तरफ जा रही कार को ब्रजघाट पुल के पास सामने से आ रहे कैंटर ने टक्कर मार दी।
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार दिल्ली के सीमांत सिंह और चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए। जो कारोबार के सिलसिले में अमरोहा जा रहे थे।
टक्कर लगने के बाद कार और कैंटर सड़क पर पलटने से हाइवे पर दो घंटे तक जाम लग गया। सूचना पर पहुंची ब्रजघाट पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाकर यातायात बहाल कराया।