पुलिस ने एनएच-24 स्थित डूहरी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात थ्री व्हीलर में सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। है। पुलिस ने उनसे पास से दो तमंचे, 11 हजार रुपये और दो बाइक बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में उन्होंने कई घटनाओं को स्वीकार किया है।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात पिलखुवा पुलिस हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान डूहरी पेट्रोल पंप के समीप एक थ्री व्हीलर सवार बदमाश कुलदीप व अर्जुन निवासी कांवी पिलखुवा,
मोनू निवासी गांव रघुनाथपुर की मढैया पिलखुवा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोनू हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। जबकि कुलदीप पर रेप का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों बदमाशों से एक थ्री व्हीलर व निशानदेही पर दो बाइक, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किए हैं।
पूछताछ में उन्होंने कई लूट की घटनाओं को स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि बदमाशों से बरामद थ्री व्हीलर ढाई महीने पूर्व हरियाणा से चोरी किया गया था। जबकि, बदमाशों ने एक सप्ताह पूर्व हापुड़ के प्रीत विहार में एक फाइनेंस कर्मी से 77 हजार रुपये की लूट की थी।
इसके अलावा बाबूगढ़ के गांव लुखराड़ा के समीप बाइक लूटी थी। पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाश कर रही है। एसपी ने बताया कि बदमाश हरियाणा, गाजियाबाद, हापुड़ सहित कई क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।