फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोला दगाबाज सैंया का राज, धरे रह गए दूसरी शादी के सपने

Mon, 06 Mar 2017 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादीशुदा होने के बावजूद धोखे से दूसरी शादी रचाने की तैयारियों पर उसकी पहली पत्नी ने ही पानी फेर दिया। दूल्हे के पिता समेत रिश्तेदारों को लड़की वालों ने घर बुलाकर बंधक बना लिया। बाद में समझौता होने पर दूल्हे के छोटे भाई के साथ निकाह के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


कई घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की सूझबूझ से निपट गया। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की लड़की की बारात रविवार को दिल्ली के महाराजपुर से आनी थी। इसकी कई दिनों से तैयारी चल रही थीं।

शनिवार को रिश्तेदारों समेत भात देने ननिहाल पक्ष के लोग भी घर आ गए। इसी दौरान गाजियाबाद की एक महिला सिंभावली थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि जो युवक बारात लेकर आने वाला है, वह उसकी पत्नी है। युवक खुद को अविवाहित बताकर धोखे से दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


हकीकत का पता लगते ही लड़की वालों के होश उड़ गए। उन्होंने शादी के विषय में कुछ जरूरी बात करने का झांसा देकर दूल्हे के पिता समेत रिश्तेदारों को बुलाकर बंधक बना लिया। इस दौरान लड़का पक्ष ने स्वीकार किया कि दूल्हा पहले से विवाहित है।

जेल जाने के डर और बिरादरी के दबाव से दूल्हे का पिता अपने छोटे बेटे के साथ निकाह कराने पर रजामंद हो गया। इस दौरान वह रिश्तेदारों को बंधक बना छोड़कर बारात लेने दिल्ली चला गया। रविवार दोपहर वह छोटे बेटे की बारात लेकर गांव में आ गया।  यहां काजी ने मजहबी रिवाज से निकाह की रस्म अदा कराई। इसके बाद ही हाई वोल्टेज ड्रामा निपटा।

एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि दूल्हे के शादीशुदा होने का पता लगने के बाद लड़की वालों में रोष था। परिजनों के हामी भरने पर दूल्हे के छोटे भाई से निकाह होने के बाद सब कुछ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें