बरेली होकर दिल्ली- लखनऊ जाएंगी 17 स्पेशल ट्रेनें
- फोटो : Bareilly, Lucknow and Delhi will be 17 special trains
बरेली। होली और गर्मियों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की रेलवे प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे ने इन दिनों 17 स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं, जो बरेली रुककर दिल्ली और लखनऊ की दिशा को गुजरेंगी। तेरह मार्च को होली के दिन दरभंगा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। यह ट्रेन सोमवार सुबह 7:26 बजे बरेली आएगी और 7:28 बजे रवाना होगी। वहीं पांच मार्च से 20 अप्रैल तक बरौनी से दिल्ली के लिए सी स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। यह ट्रेन बृहस्पतिवार, रविवार दो दिन शाम 16:00 बजे आएगी और 16:02 पर दिल्ली की तरफ के लिए बरेली से रवाना होगी। यह ट्रेनें शुरू होने पर होली और गर्मियों की छुट्टियों पर सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सहूलियत मिलेगी।
लखनऊ की दिशा में जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी नंबर कहां से कहां तक बरेली आने का दिन कब से कब तक
04404 नई दिल्ली-बरौनी बुधवार, शनिवार चार मार्च से 19 अप्रैल तक
04204 आनंद विहार-लखनऊ बृहस्पतिवार, शनिवार 11 मार्च व 16 मार्च को
04410 आनंद विहार-लखनऊ बुधवार, शुक्रवार आठ मार्च व 10 मार्च को
04924 चंडीगढ़-गोरखपुर शुक्रवार 10 मार्च से 14 अप्रैल तक
04998 भटिंडा से वाराणसी सोमवार छह मार्च से 17 अप्रैल तक
04416 आनंद विहार-दरभंगा शनिवार छह मार्च से 17 अप्रैल तक
04406 दिल्ली-दरभंगा सोमवार, बृहस्पतिवार दो मार्च से 17 अप्रैल तक
05007 रामनगर-हावड़ा शुक्रवार तीन मार्च से 28 अप्रैल तक
दिल्ली की दिशा में जाने वाली गाड़ियां
गाड़ी नंबर कहां से कहां तक बरेली आने का दिन कब से कब तक
04923 गोरखपुर-चंडीगढ़ शनिवार 11 मार्च से 15 अप्रैल तक
04997 वाराणसी- भटिंडा मंगलवार सात मार्च से 25 अप्रैल तक
04409 लखनऊ-आनंद विहार बुधवार, शुक्रवार आठ मार्च व दस मार्च को
04203 लखनऊ-आनंद विहार मंगलवार, बृहस्पतिवार 14 मार्च व नौ अप्रैल को
04405 दरभंगा से दिल्ली बुधवार, शनिवार चार अप्रैल से 19 अप्रैल तक
04415 दरभंगा-आनंद विहार सोमवार 13 मार्च को
04403 बरौनी-दिल्ली एसी स्पे. बृहस्पतिवार, रविवार पांच मार्च से 20 अप्रैल तक
82303 हावड़ा-जम्मूतवी शुक्रवार 12 मई से 16 जून तक
05008 हावड़ा-रामनगर सोमवार छह मार्च से 26 जून तक