फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकानों से लाखों का माल चोरी

Thu, 04 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
चोरी के बाद ‌बिख्‍ारा पड़ा सामान - फोटो : DEMO PIC
विज्ञापन
 थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शुक्लान में चोर बंद मकान के ताले तोड़कर लाखों का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी है। वहीं दूसरी ओर चोरों ने चंडी मंदिर कॉलोनी स्थित एक मकान से भी लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


मोहल्ला शुक्लान निवासी रिटायर्ड फौजी रामफल परिवार के साथ बुलंदशहर के हिंसार गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। देर रात चोरों ने उसके मकान पर धावा बोल दिया।

आवाज सुनकर पड़ोस में जाग हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर माल लेकर चंपत हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ित परिवार वापस लौटा।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से एक सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, एक झुमकी सहित एक लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी ओर चोर चंडी मंदिर कालोनी निवासी मुकेश प्रजापति के यहां भी चोरों ने धावा बोल दिया। वह परिवार सहित मेरठ के मवाना गए हुए थे।

पीड़ित ने बताया कि चोर उसके यहां से 55 हजार रुपये कैश और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।  सीओ अतुल यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें