फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यालय में पकड़ी बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Nov 2015 08:44 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सत्ताधारी पार्टी के नेता ही बिजली की चोरी कर ऊर्जा निगम को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गढ़ के नक्का कुआं मोहल्ला स्थित सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव के कार्यालय में मीटर टैंपर्ड कर बिजली चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


एसडीओ ने सपा नेता के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। प्रदेश सरकार राजस्व वसूली को लेकर गंभीर है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ऊर्जा निगम के अफसरों को बार-बार राजस्व वसूली का निर्देश दिए जा रहे हैं।

एसडीओ संदीप चौहान के नेतृत्व में गढ़ में टीम ने छापा मारा। एसडीओ संदीप चौहान ने बताया कि मोहल्ला नक्का कुआं में सपा युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष संजीव यादव के कार्यालय में बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया।
विज्ञापन


सपा नेता ने निगम कर्मियों को कार्यालय में घुसने से रोका। शासनादेश का हवाला देने पर सपा नेता ने कर्मियों को सत्ता की हनक दिखाई।

जांच में एसडीओ ने कार्यालय में लगे मीटर को टैंपर्ड पाया। एसडीओ ने सपा नेता के खिलाफ बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी संदीप चौहान का कहना है कि सयुस के जिला उपाध्यक्ष चोरी से बिजली का प्रयोग करते पकड़ में आए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें