यूपी 100 योजना सोमवार से जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य करना शुरू कर देगी। एक काल करते ही 20 मिनट में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचेगी। जिले में यूपी 100 के लिए 22 वाहन मिले हैं, जिसमें छह इनोवा और 16 बोलेरो शामिल है।
एक इनोवा पुलिस लाइन में रिजर्व में रखा गया है। जबकि, 21 वाहन जिले के थाना क्षेत्रों में घूमेंगे। वाहनों की कनेक्टिवटी के लिए लखनऊ से तकनीकी टीम आकर कंट्रोल रूम से जोड़ेगी। जिले में सोमवार को यूपी 100 योजना की शुरुआत की जाएगी।
योजना अनुसार पुलिस मात्र 20 मिनट के भीतर घटना स्थल पर पहुंचेगी। इस योजना से हाईवे पर होने वाली लूट या अन्य घटनाओं पर राहत मिलेगी।
वहीं, सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार से योजना जिले में कार्य करना शुरू कर देगी। पूरी योजना की लखनऊ स्तर पर मानिरिंटिंग की जाएगी।