फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध करने पर दिव्यांग वृद्धा को पीटा

Wed, 15 Jun 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ क्षेत्र के पसवाड़ा गांव में दिव्यांग वृद्धा को शासन से मिली पट्टे की जमीन पर दबंगों द्वारा किए जा रहे कब्जे का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता के बच्चों ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा निवासी बसंती को करीब 15 साल पहले पूर्व स्थानीय प्रशासन ने भूमिहीन श्रेणी के तहत 80 वर्गगज भूमि का आवासीय प्लॉट आवंटित किया था,

मगर आर्थिक तंगी के चलते वह उसमें निर्माण नहीं करा पाई थी। इससे पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंग लोगों की खाली पड़े प्लॉट पर कब्जा करने में जुट गए। इसका पता लगते ही दिव्यांग वृद्धा बच्चों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध करने लगी।
विज्ञापन


इस पर दबंगों ने वृद्धा को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल वृद्धा के बेटे सुखबीर और बेटी शीला ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अपने प्लॉट को अवैध कब्जे से बचाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसओ आरके शर्मा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है, जिसमें सच्चाई सामने आने पर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें