फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत लेते दबोचा

Wed, 15 Jun 2016 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
‌रिश्वत - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
अमृतसर की विजिलेंस टीम ने बुधवार को बटाला के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


विजिलेंस टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर मुलखराज ने बताया कि अमनदीप सिंह निवासी बटाला ने उन्हें शिकायत दी थी कि पटवारी बलविंदर सिंह उसकी दुकान की इंतकाल की फर्द की कापी नही दे रहा है। पटवारी ने दुकान की इंतकाल की फर्द की कापी देने  के बदले में उससे 15 हजार की मांग की है।

उनके बीच सौदा 12 हजार रुपये में तय हुआ है। इस संबंध में उसने पटवारी को मंगलवार को दो हजार रुपये दे दिए हैं और दस हजार रुपये देना अभी शेष हैं। इंस्पेक्टर मुलख राज ने बताया कि इस शिकायत पर बुधवार को उनकी टीम ने बटाला की मसीत वाली गली में पटवारी के दफ्तर में रेड की और दस हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


आरोपी पटवारी के खिलाफ धारा 7, 13, 2 पीसी एफ्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विजिलेंस टीम में एचसी तजिंदरपाल सिंह, काबल सिंह, गुरिंदरजीत सिंह, अंग्रेज सिंह और सुखचैन सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें