फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में छोटे भाइयों ने की गला दबाकर हत्या

Wed, 14 Sep 2016 08:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
Murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मासूम बेटे की परवरिश के लिए सुसरालियों को रुपये देने का विरोध करने और घर की जमीन के बटवारे के विवाद में मंगलवार रात बझेड़ा कला गांव में छोटे भाइयों ने बड़े को मौत की नींद सुला दिया।
विज्ञापन


मृतक के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों व मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।       

पुलिस के अनुसार बझेड़ा कला की दलित बस्ती निवासी ओमप्रकाश जाटव के तीन बेटों में घर के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। ओमप्रकाश के बड़े पुत्र दिलीप कुमार ने पत्नी की मौत के बाद एक साल के बेटे को ससुराल में छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इसके खर्च के लिए वह ससुराल में रुपया भेजता था। उसके छोटे भाई इसका विरोध करते थे। मंगलवार शाम दिलीप ने अपने हिस्से के बटवारे को लेकर मां संजा और छोटे भाई सोनू व मोनू से बात की थीं। इसको लेकर दोनों छोटे भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी।

इसमें दिलीप को गंभीर चोट आईं थी। हालत खराब होने पर दिलीप को एक डाक्टर के पास ले जाया गया। डाक्टर ने उसकी हालत को देखते हुए बाहर ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद दिलीप को वापस घर ले आए और रात में सोनू व मोनू ने दिलीप की गला दबाकर हत्या कर दी।

बुधवार सुबह गांव पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर किया है। जबकि वृद्ध मां को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया। घटना की सूचना पर मृतक दिलीप के ससुराली बझेड़ा कला पहुंचे।

दिलीप के ससुर बुलंदशहर के सिकन्दराबाद थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी प्रीतम ने बताया कि बेटी अंजली की कुछ माह पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से ही दिलीप का बेटा अपनी नौनिहाल में रह रहा था। दिलीप मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था।

परिजनों से अपने लिए घर के हिस्से की मांग करने पर उसके परिवार वाले मारपीट करते थे। मंगलवार रात दोनों छोटे भाइयों ने उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक दिलीप सीदा-साधा और मिलन सार प्रवृत्ति का था।

थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां और दो भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनमें दो भाईयों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की छानबीन कर जांच की जा रही है। मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें