फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने महिला से की छेड़छाड़, हंगामा

Wed, 14 Sep 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
महिला से की छेड़छाड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना कोतवाली क्षेत्र के मजीदपुरा मोहल्ला में पति के साथ घर लौट रही महिला के साथ कार सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला की चीख सुनकर पहुंची भीड़ ने आरोपियों की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।जानकारी के अनुसार मजीदपुरा निवासी महिला बुधवार शाम अपने पति के साथ बाजार से लौट रही थी।

तभी कार सवार युवक रास्ते से गुजर रहे थे। कार सवार युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध कर शोर मचा दिया। शोर सुनकर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद आरोपी कार छोड़कर भाग गए। भीड़ ने मौके पर मौजूद कार का क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। हंगामे के आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे तैसे गुस्साई भीड़ को शांत कराया। पुलिस कार को लेकर थाने आ गई। महिला के पति ने मामले की तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी यशवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें