फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत

Sat, 08 Apr 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
मां-बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर सेंचुरी फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार थ्री व्हीलर आगे जा रही ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में थ्री व्हीलर सवार मां बेटी की मौत हो गई। दूसरी ओर, बाबूगढ़ में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें कार सवार छह लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर गाजियाबाद से एक थ्री व्हीलर हापुड़ की ओर आ रहा था। जिसमें गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के नहाल गांव निवासी संजीदा पत्नी खलील, उसकी पुत्री शहजादी और ढाई साल की एक बच्ची सवार थे। थ्री व्हीलर में दो लोग और भी थे।

दिल्ली रोड स्थित सेंचुरी फैक्ट्री के पास थ्री व्हीलर अचानक आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गया। चालक ने थ्री व्हीलर से कूदकर जान बचा ली। जबकि संजीदा, शहजादी और उनकी बच्ची समेत पांचों लोग घायल गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने किसी तरह सभी घायलों को बाहर निकाला। शहजादी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल में मां संजीदा ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची बाल-बाल बच गयी। दूसरी ओर बाबूगढ़ में अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई।

कार चालक फिरोज निवासी लोनी अपने परिचितों को लेकर बरेली जा रहा था। बाबूगढ़ में हाइवे पर अचानक कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार सवार छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी रामनयन यादव ने बताया कि दोनों सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की की मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल हो गए।

बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार नहर पटरी पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक और कार चालक घायल हो गए। सिंभावली क्षेत्र में नहर पटरी से होकर जा रही कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक हड़बड़ा गया और रफ्तार बढ़ा दी।

कार ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मारी और पलट गई। हादसे में बाइक सवार सुमित और वसीम निवासी हरोड़ा व कार चालक ओबेदुल्ला निवासी ललियाना जिला मेरठ घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया।

एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को फर्स्ट एड के बाद घर भेज दिया गया है। उधर, धौलाना-पिलखुवा मार्ग स्थित कंदौला गेस्ट हाउस के पास किसी वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया।

घायल को धौलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी हरशरन शर्मा का कहना है कि घायल मानसिक रूप से विक्षिप्त लगा रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें