हरियाणा से तीन दिन पहले अगवा की गई किशोरी को हरियाणा पुलिस ने गांव आलमनगर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा पुलिस बुधवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर पहुंची और सर्विलांस के जरिये ट्रैस किए गए मकान को चारों तरफ से घेर लिया और वहां बंधक बनाकर रखी गई किशोरी को मुक्त करा लिया। हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी युवक भाग निकला।
हरियाणा पुलिस ने बताया कि थाना बिलासपुर के गांव सिंगरावली में रहने वाली किशोरी को गांव भर्रा तहसील स्याना जिला बुलंदशहर निवासी सुनील तीन दिन पहले बहका फुसलाकर अपहरण कर ले आया था। जिसने उसे गांव आलमनगर में अपने मामा के मकान में बंधक बनाया था।