फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने बनाए अप्राकृतिक संबंध, जेठ ने किया रेप

Sun, 03 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पति द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए जाने से परेशान नवविवाहिता ने जेठ से शिकायत की तो उसने महिला का रेप कर दिया। घटना से हालत महिला थाने पहुंची। पुलिस ने मेडिकल चेकअप के लिए महिला को भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सिंभावली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने थाने में शिकायत की। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब पांच माह पहले ही हुई थी। पति शादी के बाद से ही लगातार उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न कर रहा था।

जिससे वह मानसिक तौर पर प्रताड़ित थी। विवाहिता की मानें तो लोकलज्जा को ताक पर रखकर उसने एक दिन जेठ को दुखड़ा सुनाया। मदद करने की बजाए जेठ ने चाकू के बल पर उसका रेप कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने पर ससुराल वाले उसकी हत्या करने की कोशिश में है। एसओ डीके त्यागी का कहना है कि विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें