फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने भाई-बहन परद किया चाकू से हमला

Wed, 21 Jun 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
हमला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट निवासी एक युवक के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। युवक को बचाने आई उसकी बहन पर भी दबंगों ने चाकू से हमला कर दिया। मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर बुधवार को पीड़ित ने अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची गांव श्यामपुर जट्ट निवासी विधवा सुमित्रा ने बताया कि 18 जून को उनके गांव से वीर सिंह के पुत्र जोनी की बारात गांव दायमपुर गई थी। रंजिश के चलते बारात में गए कुछ लोगों से उसके पुत्र का विवाद हो गया।

उस समय तो लोगों ने बीच बचाव करा दिया, लेकिन बारात के वापस गांव पहुंचते ही इन दबंगों ने सचिन को लाठी-डंडों, सरिया एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

शोर सुनकर भाई को बचाने जब उसकी पुत्री प्रियंका आई तो दबंगों ने उसपर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। इस मामले की शिकायत लेकर सचिन घायलावस्था में थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने शांति भंग के आरोप में उसका ही चालान कर दिया।
विज्ञापन


दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह ने बताया मामले में संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए आदेशित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें