फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के आर्किटेक्ट से लूट, जंगल में फेंका

Sun, 10 Apr 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के आर्किटेक्ट से कुचेसर रोड चौपला के पास कार सवार 6 बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार और नगदी लूट ली। वारदात के दौरान बदमाशों ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी और उसे सिंभावली थाना क्षेत्र के जंगल में फेंककर भाग गए। पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


मूलरूप से उन्नाव जिले का रहने वाला आशीष भारती गाजियाबाद में आर्किटेक्ट है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे वह अपनी कार से किसी काम के सिलसिले में मुरादाबाद की ओर आ रहा था। बताया गया है कि जब वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर पहुंचा तो पीछे से आए स्कार्पियो सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया।

इससे पहले कि आशीष कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और कार की चाभी छीन ली। इसके बाद में बदमाशों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और कार से सिंभावली थाना क्षेत्र के जंगल में ले गए। यहां बदमाशों ने उससे कार और करीब 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली।
विज्ञापन


जाने से पहले बदमाश उसे जंगल में फेंक गए। उसकी चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आए और बंधनमुक्त किया। इसके बाद उसने वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराने सिंभावली थाने गया,लेकिन वहां की पुलिस ने मामला बाबूगढ़ थाने का बताकर उसे वहां भेज दिया।

पीड़ित ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें