फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों पर सिंचाई करने जा रहे किसानों पर बदमाशों ने हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों पर हमला करने वाले बदमाश दबोचे
गढ़मुक्तेश्वर। गांव नवादा खुर्द में खेतों पर सिंचाई करने के लिए जा रहे किसानों पर बदमाशों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों को दबोच कर पुलिस को हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नवादा खुर्द निवासी जितेंद्र ने बृहस्पतिवार की सुबह थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साथी मांगेराम के साथ अपने खेतों पर फसलों की सिंचाई करने के लिए जा रहा था। रास्ते में शुगर मिल के क्रय केंद्र पर तीन लोग बैठे दिखाई दिए। जितेंद्र का आरोप है कि संदिग्ध लोगो को बैठा देखकर टोका, तो उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। जिनके चंगुल से निकल कर उन्होंने गांव में फोन कर सूचना दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अनीस, रफीक, सोनू निवासी गांव पसवाड़ा और अलीम निवासी उबारपुर थाना हाफिजपुर बताए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर मनु चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से तमंचा, तीन कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें