फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप किया शिकायत करने पर ससुराल वालों ने महिला की धुनाई कर घर से खदेड़ दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने किया रेप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दहेज की मांग पूरी न होने पर देवर ने भाभी से रेप कर दिया। इसकी शिकायत करने से गुस्साए ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह एक बच्चे की मां है। उसकी शादी करीब दो साल पहले हापुड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर देवर ने उसके साथ रेप कर दिया था, जिसकी शिकायत करने पर गुस्साए ससुराल वालों ने कोई भी सुनवाई करने की बजाए उल्टे मारपीट कर उसे घर से खदेड़ दिया था। महिला का कहना है कि ससुराल से लौटकर वह अपने मायके में रहने को मजबूर है। दहेज की मांग पूरी होने तक पति समेत उसके परिजन घर ले जाने से साफ इंकार कर रहे हैं और दूसरी शादी करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने नंद, देवर और पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसआई सुभाष यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें