फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले की गैर इरादतन हत्या के आरोप में जीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में नशे में धुत जीजा को लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करने से रोकते वक्त साले के गोली लगने से उसकी मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फायरिंग में प्रयुक्त रिवाल्वर जब्त कर ली। पुलिस ने उसे गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली में सीओ हिमांशु शाह ने घटना का खुलासा कर बताया कि सोमवार देर रात मूल निवासी ग्राम मलपुरी व बिजली कॉलोनी हाल निवासी मेजर सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। साले (अमृतसरिया ढाबे के मालिक रिछौला थाना गजरौला जनपद पीलीभीत निवासी) हरपाल सिंह ने मेजर को गोली चलाने से रोकने की कोशिश की तो मेजर से ट्रिगर दब गया और गोली हरपाल के पेट में जा घुसी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद गत मंगलवार को मृतक हरपाल की पत्नी सरनजीत कौर ने कोतवाली में मेजर के खिलाफ तहरीर दी थी। जिस पर आरोपी मेजर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस टीम ने आरोपी को बिजली कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया। टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, एसएसआई मदन मोहन जोशी, एसआई शंकर सिंह रावत आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें