फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगों ने मजदूरों को मारपीट कर घायल किया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दबंगों ने मजदूरों को मारपीट कर घायल किया
गढ़मुक्तेश्वर। गांव बंगौली में एक खेत में काम कर रहे मजदूरों को खेत पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगौली निवासी कमलेश ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह अपने साथियों के साथ गांव के ही खेमचंद यादव के खेत में मजदूरी करने के लिए गई थी। जहां खेमचंद के खेत पड़ोसी लाला यादव से खेत की मेंढ़ को तोड़ने और खेत में घुसने को लेकर उनका विवाद हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसके और उसके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाला यादव ने ओमप्रकाश, अमित और नीटू के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना में उसके साथ मोनिका, श्वेता, ब्रिजेश, सोनू, पंकज, सुखवीर समेत आठ लोग घायल हो गए। इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ भी की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें