शहर कोतवाली क्षेत्र के वक्फ की संपत्ति हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने एक व्यक्ति की मृत्यु का फर्जी प्रमाण पत्र के साथ शपथपत्र संलग्न कर सुन्नी वक्फ बोर्ड में संपत्ति अपने नाम कराने के प्रयास किया। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के कासिमपुरा मुहल्ला में वक्फ की संपत्ति है। सहाबुद्दीन पुत्र अब्दुल वली ने सुन्नी बोर्ड को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ उस मकान में रहता है। वहां पहले रहने वाले जमील अहमद पुत्र अयासुद्दीन की काफी पहले मौत हो चुकी है। इसलिए वह संपत्ति उसके नाम कर दी जाए। सहाबुद्दीन ने साक्ष्य के रूप में शपथपत्र के साथ जमील का फर्जी मुत्यु प्रमाण पत्र संलग्न दिया। इस बात की भनक जमील को लगी तो उन्होंने सुन्नी वक्फ बोर्ड लखनऊ में आपत्ति किया और शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जमील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहाबुद्दीन के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।