कंप्यूटर सेंटर पर पढ़ाने के दौरान प्यार चढ़ा परवान
हापुड़। बिहार से आकर हापुड़ में निकाह कर रह रहे प्रेमी युगल पुलिस सुरक्षा में पूरी कहानी बायां की। डेढ़ वर्ष से दोनों के बीच चल रहा प्रेम प्रसंग बीते माह परवान चढ़ा तो दोनों ने शादी कर ली। हालांकि अचानक बदले हालात के कारण दोनों के चेहरे पर दहशत साफ झलक रही थी।
बिहार के जिला सीतामढ़ी निवासी अपने गांव में भी कंप्यूटर सेंटर ही चलाता था। ऐसे में डेढ़ वर्ष पूर्व उसके गांव की ही युवती बिहार स्थित सेंटर पर बच्चों को पढ़ाने लगी। इस दौरान कंप्यूटर सेंटर संचालक युवक से उसका लगाव हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई। 27 अगस्त को युवती हवाई जहाज से दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरकर हापुड़ पहुंच गई। इसके बाद दोनों ने गाजियाबाद जाकर शादी रजिस्टर्ड कराने की योजना बनाई। लेकिन धर्म के आड़े आने पर युवती ने अपना धर्म बदलने का फैसला लिया। इसके बाद युवती ने अपना नाम बदलकर गाजियाबाद के धार्मिक स्थल में जाकर निकाह किया। उसके बाद शादी रजिस्टर्ड कराई। इस बीच युवती युवक की पहली पत्नी व दो बच्चों से भी मिली। जिस पर उसकी पत्नी ने भी शादी की बात पर हामी भर दी। ऐसे में युवती के घर छोड़कर चले जाने पर परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। लेकिन उन्होंने पुलिस में शिकायत नहीं की। ऐसे में शनिवार को वह हापुड़ आए तो धर्म परिवर्तन की बात पता लगने पर उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन युवती ने अपनी उच्च शिक्षा की बात कहते हुए परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। जिस पर मामला बढ़ गया। ऐसे में पुलिस सुरक्षा में मौजूद प्रेमी युगल के चेहरे पर भीड़ का खौफ अलग ही दिखा। ऐसे में पुलिस की सतर्कता से दोनों की जान बच गई। लेकिन दोनों अभी भी साथ रहने की जिद पर अड़े हुए हैं।
---
धर्म परिवर्तन से सुलग चुका है जिला हापुड़
हापुड़। वर्ष 2014 में भी धर्म परिवर्तन को लेकर हापुड़ जिले का सरावा गांव सुर्खियों में रहा है। युवती द्वारा धर्म परिवर्तन करने के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। ऐसे में एक बार फिर धर्म परिवर्तन के मामले से हापुड़ चर्चाओं में आ गया है।