फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से चेक चोरी करने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों से चेक चोरी करने वाले दो शातिर दबोचे
विज्ञापन


हापुड़। बैंकों के बॉक्स से चेक चोरी कर ग्राहकों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले दो शातिरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेरठ निवासी दोनों आरोपियों से पुलिस ने फर्जीवाड़े में प्रयुक्त पेन, चार लाख रुपये कैश, छह फर्जी आईडी व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इन आरोपियों ने हापुड़ समेत मेरठ, मुरादनगर, खतौली में घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह ने मंगलवार को कोतवाली में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मोहल्ला चमरी निवासी हरीश त्यागी ने 13 जून को कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें इलाहाबाद बैंक से उसकी मां राजबाला त्यागी का चैक बॉक्स से चुराकर चार लाख रुपये यूनाईटेड बैंक से कैश कराने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने टीमों का गठन कर जांच शुरू कर दी। बैंकों की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मेरठ जिले के लिसाड़ी गेट थाने के इकबाल नगर जाकिर कालोनी निवासी दानिश और नदीम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के पास से चार लाख रुपये नकद और चेकों में बदलाव करने वाले प्रयुक्त पैन और छह फर्जी आईडी आदि बरामद किए हैं।
एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने मुरादनगर की एसबीआई बैंक की शाखा से चार चेकों को चोरी किया था। इसमें 75 हजार, एक लाख पचास हजार, 49 हजार और 50 हजार रुपये के चैक चोरी किए थे। मेरठ के नौचंदी थाने के इलाहाबाद बैंक से पचास हजार का चेक और खतौली की एसबीआई बैंक से डेढ़ लाख रुपये के चैक चोरी कर उनका भुगतान कराया था।
इसके अलावा दोनों आरोपी अन्य घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सभी मामलों में संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तहजीबुल हसन, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, सर्विलांस कांस्टेबल प्रदीप कुमार व सुनील शामिल हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन

चेक बदलने में मास्टर हैं शातिर
बैंकों के ड्राप बॉक्स से दोनों शातिर बेहद चतुराई से चेक निकालते थे। एकाउंट पेयी चेकों को ही निशाना बनाते थे। चेक पर मौजूद समानांतर लाइनों को भी पिन, कोना काटकर मिटा देते थे और फर्जी आईडी के जरिए उसे कैश भी करा लेते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें