युवक से बात करते देख बहन को जड़ा थप्पड़, भाई को राहगीरों ने जमकर धुना
गढ़मुक्तेश्वर। युवक से बात करते देखकर बहन को थप्पड़ मारने वाले चचेरे भाई की राहगीरों ने जमकर धुनाई कर दी, लेकिन मामला परिवार से जुड़ा होने पर मामला किसी कार्रवाई के बिना निपट गया।
गंगा खादर क्षेत्र के एक गांव की युवती पास के गांव में रहने वाले रिश्तेदार के घर गई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर वह अपने गांव के एक युवक से बातचीत करते हुए पैदल घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच उसका चचेरा भाई वहां पहुंच गया। बहन को गांव के युवक से बात करते देख भाई को गुस्सा आ गया, उसने बहन को धमकाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। युवक के लड़की को थप्पड़ मारने पर आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए और बिना कोई जानकारी किए युवती के भाई को दबोचकर उसकी धुनाई शुरू कर दी, लेकिन बाद में हकीकत का पता लगने पर लोगों का गुस्सा शांत हो गया। एसएसआई सुभाष यादव का कहना है कि इस तरह की किसी भी घटना के विषय में उन्हें जानकारी नहीं है।