फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों की कपड़े उतारकर धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों के कपड़े उतारकर पीटा
विज्ञापन


हापुड़। देहरादून से दिल्ली जाने वाली मसूरी एक्सप्रेस में यात्रियों ने मोबाइल चोरी के शक में दो युवकों को दबोच लिया। दोनों की कपड़े उतारकर जमकर धुनाई की गई और जीआरपी के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपियों को कहना है कि एक युवक ने ट्रेन में ही उन्हें मोबाइल बेचा था और बाद में चोरी का आरोप लगा दिया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह मसूरी एक्सप्रेस में सफर कर रहे दो युवकों को यात्रियों ने मोबाइल चोरी के शक में दबोच लिया। इन दोनों के पास से मोबाइल बरामद होने के बाद यात्रियों ने इनकी कपड़े उतारकर जमकर पिटाई की। इसके बाद ट्रेन के हापुड़ स्टेशन पर पहुंचने के बाद दोनों को जीआरपी के हवाले कर दिया गया। बड़ी बात रही कि इस मामले में किसी यात्री द्वारा तहरीर नहीं दी गयी। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना चर्चाओं में रही। दोनों आरोपी अमरोहा जिले के गांव राजवा के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि इन्हें एक युवक ने पांच सौ रुपये में मोबाइल बेचा था और बाद में उसी ने मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। वे तो दिल्ली में वेल्डिंग का कार्य करते हैं। जीआरपी दोनों आरोपियों को गाजियाबाद ले जाकर जांच कर रही है। जीआरपी प्रभारी भूपेंद्र सिंह से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन स्विच आफ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें