फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेताओं सहित छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नेताओं समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एक कालोनी में प्लॉट बेचने के मामले में एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये हड़पने के मामले में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर सपा, बसपा व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के नेताओं व कालोनी के एमडी समेत छह लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में दायर मामले में बुलंदशहर रोड निवासी मतलूब पुत्र अब्दुल सलाम ने कहा कि वह एक कालोनी में रहता है। उसकी जान पहचान सपा और बसपा के नेताओं से है जोकि बुलंदशहर रोड स्थित एक मुख्य कालोनी में प्लाट बिकवाने का काम करते हैं। उन लोगों ने कालोनी में उसे किस्तों में प्लाट पर कब्जा दिलवाकर 20 लाख रुपये ले लिए और बिना रजिस्ट्री करवाए दो मंजिला मकान बनवाकर रहने दिया। रजिस्ट्री के मामले को ये लोग टालते रहे। याचिका में कहा गया कि अक्तूबर 2018 में कंपनी का नोटिस मिला कि उन्होंने उक्त मकान की रजिस्ट्री करवा ली है। उसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़ित कोर्ट पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले में आरोपियों का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कोर्ट को गुमराह करते हुए कालोनी एसोसिएट के लेटरपैड को फर्जी तरीके से इस्तेमाल किया है। शिकायतकर्ता से उनका किसी प्रकार का लेनदेन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें