रंगदारी मांगने का विरोध पर महिला को पीटा
गढ़मुक्तेश्वर। रंगदारी मांगने के विरोध पर दबंग ने घर में घुसकर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं महिला के पति को जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
गढ़ क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी जाबिर अली ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवसी एक युवक उससे रंजिश रखता है। जो मंगलवार की दोपहर उसके घर पहुंचा, जिसने उसकी पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए 20 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसकी पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उसे भी जान से मारने की धमकी भी दी है। इंस्पेक्टर हरेराम यादव ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।