फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएससी कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएससी कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन


हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले 24वीं वाहिनी पीएससी मुरादाबाद में तैनात कांस्टेबल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है।
शिकायती पत्र में महिला का आरोप है कि 11 जुलाई 2008 को उसकी शादी मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद मायके में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। उक्त युवक मुरादाबाद स्थित 24वीं वाहिनी पीएससी में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि कांस्टेबल ने शादी करने के लिए पति से तलाक लेने की बात कही। उसकी बातों में आकर महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया। उसके बाद शादी करने की बात पर वह महिला को टरकाता रहा। 1 मार्च 2018 को उक्त युवक उसके घर आया और शादी करने की बात करने लगा। उसके बाद युवक ने पीड़िता को झांसे में लेकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 2 मार्च 2018 को उसकी मां ने युवक से शादी करने की बात कही तो वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उक्त युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से लौट गया। इस मामले को लेकर जब पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे थाने से टरका दिया। शुक्रवार को पीड़िता ने एएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
एएसपी राममोहन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबधित थानाध्यक्ष को जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें