नगीना। दो बाइकों के आपस में टकराने पर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
शेरकोट के मुहल्ला तराई निवासी दानिश ने बताया कि जब वह बढ़ापुर से घर वापस जा रहा था तो रास्ते में बासोंवाला के पास सामने से तेज गति से आ रही बाइक उसकी बाइक से टकरा गई, जिससे वे तीनों सड़क पर गिर गए। दूसरी बाइक पर नजीबाबाद क्षेत्र के गांव के गजरौला पाइमार निवासी प्रमोद कुमार व नहटौर निवासी दीपक शामिल है। लोगों ने तीनों को यहां से उठाकर सरकारी अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।