फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 1461 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, वसूले एक करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। ऊर्जा निगम ने बकायेदारों से बकाया बिल जमा कराने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। पिछले पंद्रह दिन में 1461 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर एक करोड़ से अधिक के बिल की वसूली की गई है। ऊर्जा निगम की इस कार्रवाई से बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप है।

पिलखुवा डिवीजन के 17 बिजली घरों के अंतर्गत घरेलू, पॉवरलूम, नलकूप, वाणिज्य के करीब एक लाख 15 हजार उपभोक्ता हैं। जिसमें से करीब 27 हजार उपभोक्ता दस हजार से अधिक के बकायेदार की सूची में शामिल हैं। डिवीजन पर करीब दो सौ करोड़ का बकाया है। हालांकि इसमें विवादित नलकूप वाले भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता मनीष कुमार यादव का कहना है कि बड़े बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किये जा रहे हैं। उनकी सूची बनाकर कार्यालय के सूचना पट पर लगाई जाएगी। बकाये की वसूली के लिए सख्ती बरती जा रही है। इसी के चलते एक पखवाड़े 1461 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटकर एक करोड़ से अधिक की वसूली की जा चुकी है। विद्युत कनेक्शन काटे जाने का अभियान आगे की जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें