फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 18 Oct 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ रोड स्थित दीवान इंटर कॉलेज में सोमवार को दो दिवसीय 44वीं जवाहर लाल नेहरू बाल विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान ड्रामा का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्रों ने अनेक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस बीके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विज्ञान हमारी संस्कृति व अध्यात्म से जुड़ा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ व कनिष्क वर्ग में छह उपविषयों में 36 टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने अनेक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संयोजक महेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार को विज्ञान ड्रामा का आयोजन होगा।

निर्णायकों में इंदूभूषण मित्तल, अजय कुमार, एमएस बघेल, इंदू यादव ने सभी चालित व स्थिर मॉडलों का निरीक्षण कर परिणाम घोषित किए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार ने सराहनीय भूमिका निभाई।तुषार कौशिक, विवेक शर्मा, अंकुश सैनी, अरविंद कुमार, महेश गुप्ता, सुरेश चंद का सहयोग रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें