शहर के बैंक चिल्लर जमा करने से मना कर रहे है जिससे उपभोक्ताओ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ग्राहकों और बैंक प्रबंधक के बीच नोकझोंक भी हो चुकी है।
शिवपुरी निवासी दीपक शर्मा मंगलवार को पीएनबी बैंक की एक शाखा में 10 हजार रुपये के चिल्लर जमा कराने के लिए पहुंचा। बैंक के कैशियर ने चिल्लर जमा करने से मना दिया।
उसके बाद दीपक ने बैंक प्रबंधक से संपर्क किया लेकिन उसके बाद भी पैसे जमा नहीं कर पाया। दीपक ने बताया कि नोटबंदी के बाद इसी शाखा से उसे चिल्लर मिले थे लेकिन अब वह जमा करने से मना कर रहे है।
एलडीएम एपी चतुर्वेदी के अनुसार नोटबंदी के दौरान कैश की जबरदस्त किल्लत थी। ऐसे में बैंकों ने सिक्के देने शुरू कर दिए। बाद में कैश की स्थिति सुधर गई। बैंकों को चिल्लर जमा करने चाहिए।
पीएनबी की एक शाखा के प्रबंधक ने बताया कि जब उपभोक्ता 10-20 हजार रुपये के चिल्लर जमा कराने के लिए सिक्कों में देते है तो काफी समय तो गिनने में ही लग जाता है। ऐसे में बाकी का कार्य भी प्रभावित हो जाता है। इसलिए इन सिक्कों को जमा कराने में समस्या बन रही है।