आरटीआई के जिला उपाध्यक्ष विजय पाल जाटव ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है कि आपकी फौज के अफसर सेना के पड़ाव की करोड़ों की जमीन पर कब्जा लेने के बारे में डीएम हापुड़ के पत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
जबकि वह दो बार इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं। विजयपाल जाटव ने 2012 में हापुड़ में फौज के पड़ाव की 35.5 एकड़ भूमि की फर्द लगाकर उक्त जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।
इस मामले में तहसील प्रशासन के अधिकारियों की लिप्त होने की शिकायत भी की गयी थी। सपा शासन में यह मामला दबा रहा। अब फिर से उठाया गया तो जिलाधिकारी हापुड़ अनिल ढींगरा ने मामले की जांच कराई।
फिलहाल काफी जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराकर सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कब्जा लेने को कहा था। कोई भी सैन्य अधिकारी बाबूगढ़ छावनी या मेरठ छावनी से नहीं आया।
इस पर डीएम ने फिर पत्र भेजा तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इसकी रक्षा मंत्री से शिकायत की है।