फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री सर ... आपकी फौज के अफसर नहीं सुन रहे

Thu, 20 Apr 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरटीआई के जिला उपाध्यक्ष विजय पाल जाटव ने रक्षा मंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की है कि आपकी फौज के अफसर सेना के पड़ाव की करोड़ों की जमीन पर कब्जा लेने के बारे में डीएम हापुड़ के पत्र को गंभीरता से नहीं ले रहे है।
विज्ञापन


जबकि वह दो बार इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं। विजयपाल जाटव ने 2012 में  हापुड़ में फौज के पड़ाव की 35.5 एकड़ भूमि की फर्द लगाकर उक्त जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी।

इस मामले में तहसील प्रशासन के अधिकारियों की लिप्त होने की शिकायत भी की गयी थी।  सपा शासन में यह मामला दबा रहा। अब फिर से उठाया गया तो जिलाधिकारी हापुड़ अनिल ढींगरा ने मामले की जांच कराई।
विज्ञापन


फिलहाल काफी जमीन अवैध कब्जा मुक्त कराकर सैन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर कब्जा लेने को कहा था। कोई भी सैन्य अधिकारी बाबूगढ़ छावनी या मेरठ छावनी से नहीं आया।
विज्ञापन


इस पर डीएम ने फिर पत्र भेजा तो भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इसकी रक्षा मंत्री से शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें