फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अंडे के फंडे में फंसा पशुपालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। अंडा उत्पादन को लेकर पहले ही फजीहत झेल चुके जिले के अधिकारियों को अब और बड़ा लक्ष्य मिल गया है। नए लक्ष्य के बाद अब हर दिन 2.43 लाख अंडों का उत्पादन करना होगा। ऐसे में अधिक उत्पादन पशुपालन विभाग के अधिकारी कहां और कैसे, किस प्रकार करेंगे, इसका कोई जवाब देता नजर नहीं आता है।

जिले में लगभग तीन लाख मुर्गियां हैं। अच्छा खान-पान न होने के कारण यह मुर्गियां हर दिन की जगह दो से तीन दिन में एक अंडा देती हैं। यही कारण है कि पिछली बार भी अंडा उत्पादन को लेकर लगातार पशु पालन विभाग के अधिकारियों को डीएम की नाराजगी झेलनी पड़ी थी। कम उत्पादन का असर जिले की रैंकिंग पर भी पड़ रहा था। उस समय भी लगातार उत्पादन को लेकर जमकर फटकार लगी थी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 8.30 करोड़ अंडा उत्पादन का लक्ष्य पूरे जिले में था। मतलब एक दिन में 2.27 लाख अंडे हर दिन उत्पादन करने थे लेकिन, अधिकारी ऐसा नहीं कर सके थे। जबकि, इस बार 8.90 करोड़ अंडों का उत्पादन पूरे वर्ष में करना है। मतलब 2.43 लाख अंडों का उत्पादन हर दिन करना होगा। ऐसे में अधिकारियों का सिरदर्द एक बार फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन


कम अंडा उत्पादन के कारण हरियाणा और पंजाब से इसे मंगाया जा रहा है, जो लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाता है। शासन का मानना है कि इस उद्योग से लोगों की आय और रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं। इसलिए उत्पादन बढ़ाने पर अधिक जोर शासन दे रहा है।
विज्ञापन


सीवीओ डॉ.एसएन शुक्ला ने कहा कि पिछली बार का लक्ष्य विभाग प्राप्त कर चुका है। इस बार लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। इसे भी हर हालत में पूरा कर लिया जाएग। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें