फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शैलेष फार्म कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। शैलेष फार्म कॉलोनी के लोगों ने रविवार सुबह एकत्र होकर शहीद स्तंभ स्थित पार्क में प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों ने अधिकारियों द्वारा पालिका कार्यालयों को कॉलोनी स्थित सामुदाहिक (बरात) भवन में शिफ्ट किए जाने का विरोध किया। इस दौरान लोगों ने पालिकाध्यक्ष विभु बंसल से भी फोन पर वार्ता कर आपत्ति जताई।

दरअसल, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह जलकल, निर्माण, स्वास्थ्य, बिजली समेत सभी कार्यालयों को कांप्लेक्स के हटाकर शैलेष फार्म कॉलोनी स्थित बारात घर परिसर में शिफ्ट कर, कांप्लेक्स को किराए पर उठाना चाहते हैं। जिससे पालिका की आय बढ़ाने के साथ शहर का विकास कराया जा सकें। इस बाबत पिछले दिने ईओ ने पालिकाध्यक्ष को प्रस्ताव बनाकर भी भेजा था। कार्यालय बारात घर शिफ्ट होने का लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे बाहरी लोगों का कॉलोनी में आवागमन होगा और सुरक्षा का खतरा रहेगा। इससे कॉलोनी की संपत्ति के नुकसान होने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष विभु बंसल का कहना है कि शैलेष फार्म कॉलोनी वासियों की सहमति के उपरांत की कार्यालय को शिफ्ट किया जाएगा। इस बाबत लोगों से बैठकर वार्ता की जाएगी, और सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें