फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नरौरा/रामघाट। रामघाट मोड़ के पास रामघाट की ओर आ रही एक बाइक सड़क पर पड़ी गिट्टी से फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि अलीगढ़ के थाना छर्रा क्षेत्र के ग्राम आलमपुर निवासी महावीर सिंह (55) अपनी पुत्री सुमित्रा देवी को बाइक से ग्राम द्वारी जनपद संभल छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान रामघाट मोड़ के पास सड़क पर पड़ी रोड़ी पर फिसल कर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। दुर्घटना में महावीर सिंह 55 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि, सुमित्रा 25 वर्ष को भी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से एक सवार घायल
नरौरा/रामघाट। रामघाट क्षेत्र में ग्राम गंगागढ़ के पास बीती रात जरगवां जा रहे डा. सुभाष शर्मा की बाइक में अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें सुभाष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हायर मेडिकल सेंटर अलीगढ़ में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें