बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सांतर गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से 60 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शाम कुंती देवी पत्नी धर्मपाल अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक भाग निकला।
उधर, सिंचाई विभाग कर्मी परशुराम तालाब निवासी मोहम्मद रफीक (40) पुत्र मोहम्मद शफीक शुक्रवार को सुबह बाइक पर ड्यूटी जाते समय खुरहंड के पास गिरकर घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। अतर्रा थाना क्षेत्र के तेरा ब गांव का दिनेश (28) पुत्र रामबरन शुक्रवार को सुबह बाइक से गिर गया। पैर की हड्डी टूटने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।