फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ भी आया अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी आया अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन

हापुड़। सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के बाद सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक प्रमुख निशा यादव के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव जिलाधिकारी को सौंप दिया गया। गढ़ क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कुल 101 में से 61 सदस्यों के समर्थन का दावा किया। डीएम ने डीपीआरओ को नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट में गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के बीडीसी सदस्य गढ़ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एकत्र हुए। बीडीसी सदस्य अंशु सिंधु, बिजेंद्र, मतलूब खां और वीरपाल ने वर्तमान ब्लाक प्रमुख निशा यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव डीएम को सौंपा। इस दौरान दावा किया गया कि कुल 101 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 61 के हस्ताक्षर सहित शपथ पत्र इस अविश्वास प्रस्ताव में शामिल हैं। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई के लिए डीपीआरओ लाल चंद गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी है। डीपीआरओ ने बताया कि शपथ पत्रों की जांच के बाद सब ठीक मिलने पर मतदान की तिथि घोषित की जाएगी। उधर, सिंभावली के बाद गढ़ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। दो ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 54 बीडीसी लामबंद
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर विपक्षी खेमे ने 54 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर बैठक की। उन्होंने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के लोगों के हित में काम करने का आरोप लगाया। सिंभावली क्षेत्र में हाइवे किनारे स्थित वरिष्ठ नेता सतपाल यादव के कार्यालय पर सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 54 क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सतपाल यादव समेत क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने प्रशासन पर सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा ब्लॉक प्रमुख के पास बहुमत नहीं है, इसके बावजूद प्रशासन अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं करा रहा। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सत्यापन भी सही तरीके से नहीं कराया गया है। बीडीसी सदस्यों ने मौजूदा प्रमुख पर विकास कार्यों में बाधक बनने का आरोप लगाया। बैठक में अरविंद, किशनवती, आजाद, योगेंद्री, संजय, संजीव, योगेश, राशिद समेत दर्जनों बीडीसी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें