फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में छाए बादलों ने गर्मी से दिलाई राहत
विज्ञापन


हापुड़। आसमान में छाए घने बादलों से दिनभर मौसम सुहावना रहा। लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। बारिश की संभावना के चलते धान की बुवाई के लिए किसान खेतों को तैयार करने में जुट गए हैं। जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।
बीते कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप लोगों को परेशान कर रहा था। जिले का अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री तक बना हुआ था। बुधवार रात से आसमान में बादल छाने लगे। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे। ऐसे में तापमान में आठ डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश की संभावना के चलते किसानों ने धान की बुवाई के लिए खेतों को तैयार करना शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ मनोज आत्रे के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश के आसार बन रहे हैं, जो फसलों के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें