फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिली आढ़ती
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। उप मंडी स्थल पर माल उतारने के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आढ़तियों ने सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गढ़मुक्तेश्वर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को आढ़त व्यापारियों ने सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी को सौंपा। आढ़तियों का कहना है नेशनल हाइवे किनारे शासन स्तर से उपकृषि मंडी का निर्माण कराया गया था। मंडी समिति बनने के बाद दिसंबर 2017 में खाद्यान्न और सब्जी व्यापारियों को उप कृषि मंडी में स्थानांतरित कर दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि उप कृषि मंडी का निर्माण 74 बीघा भूमि में किया गया था, जिसमें लगभग एक चौथाई भूमि आज भी विवादित है। मंडी में माल की आवक के हिसाब से स्थान बेहद कम है। जिसके चलते सुचारु रूप से व्यापार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में सही ढंग से व्यापार करने के लिए 20 हेक्टेयर भूमि की और आवश्यकता है। आशीष त्यागी का कहना है कि गढ़ मंडी से सरकार को गतस वर्ष करीब 7 करोड़ का राजस्व दिया गया है। बार-बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिसके चलते उन्हें सड़क पर व्यापार करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। व्यापारियों ने सीएम से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। ज्ञापन देने वालों में अंकित अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, ओमप्रकाश, अमित अग्रवाल, मयूर, विशाल सिंघल समेत दर्जनों व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें