फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छानी (हमीरपुर)। प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बिवांर थानाक्षेत्र के छानीखुर्द निवासी बालेंद्र ने बताया कि उनके पुत्र अनिल कुमार वर्मा उर्फ संदीप (21) का रिश्तेदार युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी 16 जनवरी को हो गई थी। तभी से अनिल परेशान रहता था। शनिवार शाम उसने खाना खाया और दूसरे मकान में यह कहकर चला गया कि सोने जा रहा है। रविवार की सुबह उसे न पाकर सोचा कि कहीं निकल गया होगा। तभी इंगोहटा से छानी की ओर आ रहे किसी राहगीर ने एक पेड़ पर एक युवक का शव फांसी से लटके होने की जानकारी दी। छानी के लोगों ने उसे सूचना दी।
विज्ञापन

घटना स्थल पर पहुंचे बालेंद्र ने बिवांर पुलिस को सूचना दी। बालेंद्र ने बताया कि के चार बेटे-बेटियों में यह तीसरे नंबर का था। कानपुर में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था। बताया कि दो बहनों की शादी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें