फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह में उजड़ गया यशोदा का सिंदूर,

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। सोमवार को सड़क हादसे में धीरज की मौत से पत्नी बेसुध है। सात माह में ही सुहाग उजड़ जाने से परिजनों की आंखें नम हैं। हर कोई उसे ढांढस बंधा रहा है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के बिरखेरा गांव निवासी धीरज प्रजापति (25) की पंधरी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई थी। धीरज की शादी सात माह पूर्व चिचारा महोबा निवासी यशोदा के साथ हुई थी । सात माह में सिंदूर उजड़ जाने से यशोदा बेसुध हो गई है। वहीं तीन माह के गर्भ की परवरिश को लेकर वह परेशान हैं। प्रधान अशोक यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का है। सबसे छोटा भाई बौरा की मौत पांच वर्ष पूर्व नदी में डूबने से हो गई थी। इनकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें