फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प पत्र के साथ अल्पसंख्यक लोगों से करेंगे संपर्क

विज्ञापन
मौदहा कस्बे में प्रेसवार्ता में जानकारी देते कांग्रेस अल्पसंख्यक के प्रदेश सचिव जाकिर उर्फ बब्? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। कांग्रेेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ कस्बे में प्रदेश सचिव जाकिर उर्फ बब्बन की अध्यक्षता में प्रेसवार्ता हुई। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय का शोषण हो रहा है। सरकारों में लगातार उनके प्रतिनिधित्व एवं भागीदारी घटती जा रही है, जबकि कांग्रेस सरकारों में विभिन्न राज्यों में पांच मुस्लिम मुख्यमंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

समुदाय का वोट लेने वाली सपा ने भी किए गए वादे पूरे नहीं किए। कहा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उप्र प्रियंका गांधी के नेतृत्व पर भरोसा कर कांग्रेस की तरफ से बढ़ते रुझान से निश्चित ही आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनेंगी।
कहा कि 24 सितंबर से प्रस्तावित 16 सूत्री संकल्प पत्र को लेकर एक माह में 20 लाख अल्पसंख्यक लोगों से संवाद कर संदेश पहुंचा पार्टी से जोड़ा जाएगा। शहजादा चिश्ती गांधी, अब्दुल शाहिद अली, सफक्तुल्ला राजू, गुलाम मुर्तजा साबरी, इंतजाम मुर्तजा खान, हाजी समसुद्दीन, आसाराम अहिरवार, दुर्गा देवी अनुरागी, आबिद कमाल, खुर्शीद खान, इसरार खान आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें