हमीरपुर। झलोखर गांव में विहिप ने सम्मेलन कर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने की अपील की। प्रांतीय मंत्री ने हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की। रात में रामलीला का मंचन किया गया।
मुख्य अतिथि विहिप के गोरक्षा विभाग के केंद्रीय मंत्री वासुदेव पटेल रहे। कुरारा ब्लाक के झलोखर में हो रहे विष्णु महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विहिप के गोरक्षा विभाग द्वारा दिन में बुंदेलखंड कार्यकर्ता सम्मेलन और रात में रामलीला का आयोजन किया गया। इस दौरान वासुदेव पटेल व प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराज समेत अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने की बात कही। आयोजक डॉ. सर्वेश द्विवेदी, महंत श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर ज्योर्तिमयानंद, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, आकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।