फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग छीनने में नाकाम युवक ने कंडक्टर पर चलाई गोली

Sun, 11 Jan 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा थाने के पतारा श्रमदान पर शनिवार की देर शाम सफर कर रहे बदमाश ने बस रुकवाई और परिचालक का रुपयों भरा बैग छीनने की कोशिश की। असफल होने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया, गोली परिचालक क ी दाढ़ी को छूती हुई गुजर गई। घायल परिचालक को प्राइवेट क्लीनिक  में भर्ती कराकर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


महोबा रोडवेज डिपो की बस शाम करीब छह बजे मुख्यालय के रोडवेज डिपो से 35 सवारियां लेकर चली। इसी बस पर एक बदमाश बैठा था। उसने कुरारा जाने के लिए परिचालक से टिकट लिया। लेकिन बस जैसे ही पतारा श्रमदान पर पहुंची।

तभी उसने बस रोकने को कहा। इस पर चालक हरीराम निवासी चरखारी ने बस रोक दी। जब बदमाश गेट के पास आया और वहां बैठे परिचालक विनोद द्विवेदी निवासी महोबा से बैग छीनने लगा। लेकिन परिचालक ने विरोध किया तो कंबल ओढ़े बदमाश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन सतर्क परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बदमाश का हाथ पकड़ ऊपर की ओर कर दिया। जिससे गोली उसकी दाढ़ी को छूती हुई गुजर गई। घायल परिचालक ने बताया कि कोहरे के बीच करीब 6:30 बजे अंधेरे में बदमाश ने घटना को अंजाम देने के बाद कंबल फेंक दिया। बताया कि उसके हाथ में दो तमंचे थे।

घटना स्थल पर अभी भी कंबल पड़ा है। इस घटना से बस पर सवार यात्री सहम गए। हालांकि कुछ यात्री दौड़े तो बदमाश तमंचे लहराते हुए भाग निकला। घायल परिचालक ने कसबे के प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज कराया। इसके बाद थाना पहुंच घटना की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने बताया कि बदमाश की तलाश में पतारा श्रमदान की ओर दबिश दे रहे है। कहा कि घटना की सूचना दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें