फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ताऊ व भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ताऊ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के जलालपुर मार्ग में बांधुर बुजुर्ग गांव के पास खेत में पानी लगाकर बाइक से लौट रहे चाचा व भतीजे को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। चाचा की मौके पर मौत हो गई। भतीजे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बांधुर बुजुर्ग गांव निवासी नीलम कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार को उनके बड़े भाई गोकरन (45) व उनके बेटे अनिल (25) के साथ खेत में सरसों की फसल में पानी लगाकर बाइक से घर आ रहे थे। तभी देर शाम गांव निकट पीछे से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने एंबुलेंस 108 से दोनों को सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने गोकरन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनिल की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया। मृतक के दो पुत्र अमित (19) व अजय (15) हैं। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। बाइक चालक अनिल हेलमेट लगाए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हमीरपुर- फोटो 07
ट्रक का टायर फटने से मिस्त्री की मौत
सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के भेड़ी डांडा गांव में ट्रक का टायर फटने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
जनपद जालौन के थाना कदौरा कस्बे के धोबीपुरा मोहल्ला निवासी चांद खां (20) भेड़ी डांडा गांव में ट्रकों की रिपेयरिंग करता था। पिता पीर मोहम्मद ने बताया कि शनिवार को चांद खां एक मौरंग लदे ट्रक का पटा टूटने पर जैक लगाकर काम कर रहा था। उसी दौरान टायरों पर हवा का दबाव बढ़ जाने से पिछला टायर फट गया। हवा की धमक की चपेट में आने से चांद खां की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें