फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 25218 मुकदमों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ प्रशासनिक न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार ने किया। 25 हजार 218 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जिसमें पारिवारिक न्यायालय में 60, एमएसीटी न्यायालय में 49, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 5200, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में 265, सिविल जज (सीडि) के 19, सिविल जज (जूडि) के 135, सिविल जज (जूडि) दुर्तगामी न्यायालय के 35, सिविल जज (जूडि) मौदहा के 440, सिविल जज (जूडि) राठ के 624 मुकदमों सहित कुल 6,787 मुकदमों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालय द्वारा 14874 एवं विद्युत अधिनियम से संबंधित 1126 एवं जल संस्थान के 1485 एवं समस्त बैंकों द्वारा कुल 934 वादों का निस्तारण किए गए। कुल 25218 वादों का निस्तारण किया गया। साथ ही बैंकों द्वारा सुलह समझौता के आधार पर 7,22,02000 रुपये की धनराशि समझौता के रूप में प्राप्त हुई। वहीं न्यायालय द्वारा निस्तारित वादों में भी 1,39,38,056 रुपये समझौते के रूप में प्राप्त हुए।
624 वादों का निस्तारण
राठ। सिविल जज जूनियर डिवीजन कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में लोक अदालत का आयोजन किया। लोक अदालत में 1625 मुकदमे लगाए गए। जिनमें 624 मुकदमों का निस्तारण किया गया। 48 हजार 860 रुपये जुर्माना वसूला गया संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें