फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से दो की मौत

Tue, 23 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के हाइवे पर चंदपुरवा गेट के आगे मारुति कार की टक्कर से एक बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे सवार ने अस्पताल पहुंचने के पहले दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राठ कस्बे के दीवानपुरा निवासी महिपाल (22) व बीरेंद्र (40) बाइक पर कस्बे से मौदहा की ओर जा रहे थे। तभी शाम करीब पांच बजे चंदपुरवा गेट के आगे हाईवे पर सामने से आ रही मारुति कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बीरेंद्र की मौके पर मौत हो गई।

जबकि महिपाल को राहगीरों ने टेंपो से जिला अस्पताल भेजा। लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मारुति सवार भी मामूली रूप से चुटहिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में बाइक कई टुकड़ों में विभाजित हो गई। इस मामले में अभी तक मृतकों के परिजन नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें